रायपुर

दिन का तापमान 30 डिग्री को छूने लगा, शीतलहर का अलर्ट भी
16-Jan-2026 7:22 PM
दिन का तापमान 30 डिग्री को छूने लगा, शीतलहर का अलर्ट भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होते ही दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है। वहीं शीतलहर का यलो अलर्ट भी जारी है।

मौसम विभाग से शुक्रवार को जारी अलर्ट के अनुसार आज और कल कोरिया, एमसीबी सरगुजा सूरजपुर बलरामपुर जशपुर कवर्धा बेमेतरा, केसीजी, राजनांदगांव, एम?एम?ए, बालोद,दुर्ग और रायपुर जिले के एक दो इलाके में शीतलहर चलेगी। इससे पहले शुक्रवार रात बलरामपुर 3.6 और सरगुजा 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी गुजरी। इनके अलावा कोरिया 4, जीपीएम 9.4, कोरबा 8, रायगढ़ 9.2, बिलासपुर 9.6, सक्ती 7, सारंगढ़ 8.9, रायपुर 12, दुर्ग 9.2, राजनांदगांव 10.5,बालोद 11.7, बस्तर 10.3और सुकमा में 11.7  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। वहीं रायपुर, बिलासपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में  गुरुवार को अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, माना में 27.2 डिग्री, बिलासपुर में 26 डिग्री, पेंड्रारोड में 23.2 डिग्री, अम्बिकापुर में 22.1 डिग्री, जगदलपुर में 29.2 डिग्री, दुर्ग में 30 डिग्री और राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 से अपनी प्रचंडता की ओर बढ़ेगा सूर्य

दक्षिण भारत में ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति पर उत्तरायण होने के बाद पहली सप्तमी (आगामी 22 जनवरी) के दिन से सूर्य सात  घोड़ों पर सवार होकर अपनी प्रचंडता की ओर बढ़ता है।इस दिन को सूर्य सप्तमी या रथ सप्तमी कहा जाता है।


अन्य पोस्ट