रायपुर

पुलिस भर्ती के लिए आठ वर्ष पहले 10 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार
15-May-2025 11:34 PM
 पुलिस भर्ती के लिए आठ वर्ष पहले 10 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। खमतराई पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही की नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख की ठगी करने वाले जय वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 8 वर्ष पहले प्रार्थी और अन्य लोगों से पुलिस में  नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी किया था। यह मामला 2018 पुलिस भर्ती के समय का है। जिसकी प्रक्रिया अब तक चल ही रही है।

पुलिस के मुताबिक महेन्द्र सिंह मानसर उम्र 49 वर्ष साकिन ग्राम परसदा पोष्ट बनारी तहसील अकलतरा जिला जांजगीर चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती विज्ञापन जारी हुआ था। जिसके लिए  महेंद्र सिंह ने अपने भाई भूपेन्द्र सिंह मानसर को जिला पुलिस बल राजनादगांव में आरक्षक के लिए आवेदन किया था।  इस दौरान बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में महेन्द्र सिंह मानसर का आरोपी जय वर्मा से मुलाकात हुआ था। बातचीत के दौरान जय कुमार वर्मा  भूपेन्द्र सिंह मानसर को राजनादगांव जिला में आरक्षक पद पर नौकरी लेगाने का दिलासा देकर 10 लाख रूपए मांग की। पुलिस में अस्छी जानपहचान होना बताकर अन्य कई लोगों से भी नैकरी लगवाने की बात कही। महेंद्र ािंह जय की बातो में आकर उस पर भरोसा कर  भाई की नौकरी लगाने पैसा की व्यवस्था करने लगा। अपनी  कृषि भूमि को गिरवी रखकर दस लाख रूपए लेकर रायपुर स्थित मनोज मिज निवासी आरव्हीएच कालोनी खमतराई आया था। जहां पर मनोज मिज के परिवार उनकी मां श्रीमति राजकुमारी मिज गवाह तिरथराम साहू के उपस्थिति में प्रार्थी से 9,00000 रूपए नगद एवं मनोज मिज के नौकरी हेतु उसकी मां श्रीमति राजकुमारी मिंज के द्वारा 3,00000 रूप्ये नगद आरोपी को दिया गया एवं उसी दिनांक को प्रार्थी द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास एटीएम के माध्यम से नगद 1,00000 रूप्ये आरोपी को दिया गया।  रिपोट पर आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट