रायपुर
बांए रौशन चंद्राकर, प्रहरी के साथ परिवार, होटल में लंच के बाद सौंफ खाता प्रहरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। सवा सौ करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले में वसूली का मुख्य आरोपी रौशन चंद्राकर का एक स्टिंग सामने आया है। इसमें इलाज के नाम पर
केंद्रीय जेल से निकल कर स्टार होटल और मॉल में परिवार के साथ डे- स्पेंड करते देखा गया है। हालांकि उसके कथित इलाज के लिए साथ भेजे गए जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ईडी, ईओडब्ल्यू ने भी संग्यान में लिया है।
यह वीडियो 2 अगस्त का है ।जो रौशन की जमानत के छह दिन पहले का है। मई में दिल्ली से गिरफ्तार रौशन को रायपुर कोर्ट ने कल ही जमानत दी थी । संभवत: वह कल रात ही जेल से निकल गया।
बहरहाल हाल 2 अगस्त को करीब 11बजे मेकाहारा में इलाज के लिए जेल अधीक्षक ने एक सुरक्षा प्रहरी लखन जायसवाल को साथ भेजा था। दोनों मेकाहारा गया या नहीं स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन उसे जेल से डेढ़ दो सौ मीटर दूर होटल वेलिंगटन कोर्ट में देखा गया। और इसके कुछ देर बाद एमजी हेक्टर वाहन सीजी 04- जेए 5055 में सवार होकर रौशन की पत्नी,बच्चे वहां पहुंचते हैं । ये सभी पहले होटल में लंच करते हैं और फिर उसी गाड़ी से प्रहरी लखन के साथ होटल के पीछे कुछ दूरी पर स्थित सिटी सेंटर मॉल में तफरीह,शॉपिंग करते हैं। दोनों ही जगह चंद्राकर से मिलने कई अनजान लोग आते हैं। संदेह है कि ये लोग मिलिंग घोटाले से जुड़े हैं । और रोशन से अगले कदम डायरेक्शन लेने आए हो। चूंकि यह आउंटिंग 2अगस्त की थी। और उसे कल जमानत मिली। इसलिए जमानत याचिका और उससे जुड़े तथ्यों पर चर्चा की हो।
यह संयोग या रणनीतिक वाकया है कि उस आउटिंग के बाद रोशन जमानत याचिका पेश करता है। और बाहर आ जाता है। 2 अगस्त को करीब 4.30 बजे तक होटल में बिताने से बाद रोशन जेल और परिजन घर लौट जाते हैं । यह होटल भी शराब घोटाले के एक अहम आरोपी अनवर ढेबर के पुत्र का है। जो अभी मेरठ जेल से रायपुर लाया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले की जानकारी ईडी/ईओडब्लू के अफसरों, अधिवक्ता ,कोर्ट को भी दे दी गई है। और जेल प्रशासन ने प्रहरी जायसवाल को निलंबित कर रायपुर से बाहर अटैच कर दिया है । उसके बारे में बताया गया और फुटेज में देखा जा सकता है कि जेल प्रहरी ने अपनी पहचान छिपाने वर्दी की शर्ट उतारकर खाकी पैंट पर टी शर्ट पहनकर घूमता रहा।
इन जेल प्रहरियों ने इससे पहले जेल बंद आरोपी राकेश बैस,पूर्व मंत्री डीपी धृतहरे की बहु पोते के हत्यारे को भी ऐसी सुविधा दे चुके हैं। उन्हें भी निलंबित किया गया था।