रायपुर

कांग्रेस भवन में गूंजा हनुमान चालीसा, सुंदर कांड
21-Jan-2024 2:20 PM
कांग्रेस भवन में गूंजा हनुमान चालीसा, सुंदर कांड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कांग्रेस ने बहिष्कार किया हुआ है। लेकिन उसने आज हनुमान चालीसा और कल सुंदर कांड का पाठ कर उत्सव मनाने की घोषणा की है। इसी सिलसिले में राजधानी के छोटापारा स्थित शहर कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। कांग्रेसियों ने भवन परिसर में पीछे स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष हनुमान चालीसा के साथ सस्वर संगीत सुंदर कांड का पाठ किया। इस मौके पर परिसर को पार्टी झंडे के साथ भगवा ध्वज से सजाया गया था।शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, आरडीए के पूर्व संचालक शिव सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई और पदाधिकारी शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट