रायपुर
आटो ड्राइवर गिरफ्तार, साथी फरार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। चलते आटो में यात्रियों के पॉकेट से नगदी चोरी करने वाला शातिर सलीम मनिहार उर्फ मोनू गिरफ्तार किया गया है।
वार्ड नंबर 07 कर्मा माता चौक कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी रामकुमार कैवर्त्य ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह पिछले सप्ताह तेरह तारीख को हार्डवेयर का सामान खरीदने नगदी 1. 80 हजार रूपये रखकर अपने साढू भाई रामविलास कैवर्त्य के साथ रायपुर आया था। वे दोनो गोल बाजार स्थित एक प्लास्टिक दुकान से लगभग 80,000/- रूपये का प्लास्टिक सामानों की खरीदा ।और हार्डवेयर का सामान खरीदने शारदा चौक से दोपहर 2.30 बजे के आसपास एक आटो में बैठे। आटो में पहले से एक युवक बैठा हुआ था। रामकुमार एवं साढ़ू उस युवक के अगल बगल बैठे।
कुछ दूर चलने के बाद आटो ड्राइवर ने आटो को रोक दिया और बोला कि सवारी सीट का नट उखड़ गया है।तीनों मिलकर ड्रायवर सीट पर पैर रखकर सवारी सीट को धक्का लगाओ नहीं तो सवारी सीट उखड़ जाएगी। जिस पर तीनों ऐसा ही धकेलने लगे। कुछ दूर चलने के बाद फिर धक्का मारने के लिए बोला जिस फिर धक्का मारे। फिर बीच में बैठा युवक बोला कि उसे जवाहर नगर तरफ जाना है और इन लोगो को राठौर चौक तरफ जाना है। इस पर आटो चालक बोला कि मुझे भी गाडी बनवाना है। आप लोग यही उतर जाओ कहकर रामकुमार व साढ़ू को एमजी रोड में उतार दिया और उस युवक के साथ जवाहर नगर की ओर आटो लेकर चला गया। आटो से उतरने के बाद रामकुमार अपने दाहिने जेब को चेक कर देखा तो सफेद रंग के कपडे के थैले में रखा नगदी रकम 1 लाख रूपये जेब में नहीं थे। आटो में बैठा युवक चोरी कर लिया। इस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज किया ।
पुलिस ने रामकुमार व उसके साढू से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। साथ ही दोनों आटो में जिन - जिन मार्गो में गये थे उन मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज देखे।
मुखबीर भी लगाकर लगाया। पूर्व में भी इसी तरीका वारदात के आधार पर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले भिलाई दुर्ग के आरोपियों को पकड़ा जा चुका था।पुलिस ने आटो में चोरी करने वाले भिलाई दुर्ग गिरोह पर फोकस कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त हाउसिंग बोर्ड कोहका थाना सुपेला दुर्ग निवासी सलीम मनिहार उर्फ मोनू (30)जो के संबंध में जानकारी मिली। वह पूर्व में भी इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम देने के प्रकरणों में जेल जा चुका था। उसकी पतासाजी कर पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर नगदी चोरी स्वीकारी। जो फरार है। पुलिस नेनसलीम मनिहार उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उससे चोरी की नगदी रकम में से 15 हजार रूपए जप्त किया।
रेल्वे स्टेशन के आटो में भी सक्रिय हैं
ऐसे ही चोर,जेबकतरे रेलवे स्टेशन, भनपुरी से चलने वाले आटो में भी सक्रिय हैं। ये चोर रास्ते में जेब काट, पर्स पार कर ठीक देवेंद्र नगर चौक के पास आटो से उतरकर फरार हो जाते हैं ।


