रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। बाइक दुर्घटना के कारण राजधानी के एक 40 वर्षीय युवक के दाहिने भुजा की हड्डी बीचों-बीच से टूट गई। भुजा की हड्डी टूटने के कारण भुजा की मोटी नस ब्रेकियल आर्टरी भी कट गई थी।
हड्डी के साथ ही खून की नस कटने से भविष्य में युवक का यह हाथ हमेशा के लिए खराब हो जाता क्योंकि दुर्घटना के चंद घंटे बाद हाथ पूरी तरह से ठंडा पड़ गया था लेकिन समय रहते अम्बेडकर चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों और हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया और हाथ कटने से बचा लिया। ऑपरेशन में हड्डी रोग विभाग से डॉ. राजेन्द्र अहिरे, डॉ. सौरभ जिंदल डॉ. लिंगराज एवं हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं एनेस्थीसिया से डॉ. नीतीश शामिल रहे। मरीज के दाहिने भुजा की हड्डी टूटने एवं खून की नस कटने को चिकित्सकीय भाषा में च्च्फ्रैक्चर ह्यूमरस विद ब्रेकियल आर्टरी इंज्यूरीज्ज् कहते हैं।
वहीं जो ऑपरेशन किया गया उसको च्च्ब्रेकियल आर्टरी रिपेयर विद इंटरनल फिक्सेशन ऑफ फ्ऱैक्चर ह्यूमरसज्ज् कहते हैं। इस ऑपरेशन के संबंध में डॉ. राजेन्द्र अहिरे बताते हैं कि घायल युवक 23 अप्रैल की रात इमरजेंसी ट्रामा में आया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार प्रारंभ किया और एक्स रे, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जांच हुई। युवक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जल्द से जल्द टूटी भुजा और खून की नस को जोडऩे की योजना बनायी। हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को सूचना दी और मरीज के ऑपरेशन की योजना बनायी।


