रायपुर
राजस्थान में हुए बाल हत्या के विरोध में आज शाम कैंडल मार्च
21-Aug-2022 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अगस्त। जालौर, राजस्थान में 9 वर्षीय छात्र इंद्र मेघवाल की जातीय भेदभाव के कारण हत्या कर दी गई। इसका देश भर में विरोध हो रहा है। रविवार शाम राजधानी के अंबेडकर प्रतिमा स्थल, कलेक्टोरेट तिराहे पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। संगठन ने कहा कि देश में मानवता बचाने व जातिय मानसिकता के लोगों को नेस्तनाबूत करने के लिए सबका इक_ा होना आवश्यक है।
अपने संगठन और साथियों के साथ इस कार्यक्रम में जन समुह को शामिल बाग्रह किया। हम भारत के लोग,ऑल इंडिया समता सैनिक दल,पंचशील बौद्ध संघ, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन कांति मोर्चा, बुद्ध धम्म प्रचार समिति,राष्ट्रीय बौद्ध महासभा,जाति निर्मूलन आंदोलन,युनिटी फॉर सोशल जस्टिस छत्तीसगढ़ आदि शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे