रायपुर
सपूरन कुलदीप माकपा से निष्कासित
01-Nov-2021 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 नवम्बर। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य समिति के सदस्य सपूरन कुलदीप को संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
एक विज्ञप्ति में पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य सचिवमंडल ने बताया कि सपूरन कुलदीप के खिलाफ संगठन विरोधी गतिविधियों को संचालित करने तथा आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप थे। राज्य समिति ने उनको एक आरोप पत्र भी दिया था, जिसका संतुष्टिजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा उनके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि के बाद माकपा राज्य समिति ने जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करते हुए सपूरन कुलदीप को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है। पार्टी राज्य समिति के इस फैसले को अनुमोदन के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


