रायपुर
लोकवाणी का प्रसारण 10 को
05-Oct-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय के भाग-दो’ जिसमें कुछ और नवाचारों, कुछ और नए कदमों और कुछ नई योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे।
श्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 10 अक्तूबर रविवार को होगा। इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


