रायपुर

अग्रसेन महाविद्यालय में राखी बनाओ स्पर्धा, लक्ष्मी-लेखा रहीं विजेता
21-Aug-2021 8:36 PM
अग्रसेन महाविद्यालय में राखी बनाओ स्पर्धा, लक्ष्मी-लेखा रहीं विजेता

रायपुर, 21 अगस्त।  अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती द्वारा शनिवार को राखी बनाओ स्पर्धा का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
 
सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक सामग्रियों और सजावट के सामानों से सुन्दर और आकर्षक राखियाँ बनाई तथा अपनी  कला का परिचय दिया. इस प्रतियोगिता में सामग्री के चयन और राखी की समग्र सुन्दरता के आधार पर लक्ष्मी साहू (एमएसडब्ल्यू.- चौथा सेमेस्टर) को पहला और लेखा जांगडे एमएसडब्ल्यू.- दूसरा सेमेस्टर) को दूसरा स्थान मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. युलेन्द्र कुमार राजपूत ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना के कठिन समय में युवाओं की रचनात्मक गतिविधियों को जीवित रखने के उद्देश्य से ही महाविद्यालय में यह आयोजन किया गया है।

महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर अमित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों की उम्दा प्रस्तुति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।


अन्य पोस्ट