रायपुर
वेतन विसंगति दूर करने लिपिकों ने प्रदर्शन
11-Aug-2021 5:26 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के आवाहन पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में वेतन विसंगति दूर करने महंगाई भत्ता प्रदान करने 3 वर्षीय प्रशिक्षण व्यवस्था समाप्त करने भक्तो का पुनरीक्षण करने की मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया।
लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष विजय कुमार झा, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी जिला शाखा अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया तथा कलेक्टर की अनुपस्थिति में जगन्नाथ वर्मा डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे