रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10 मई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने फल दुकान के पास एक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
मौके पर एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू निषाद, निवासी कैदीमुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ बताया। आरोपी ने पूछताछ में सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवाना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से एक नीला डॉट पेन, लाइनदार कागज पर लिखी सट्टा पट्टी तथा नगदी रकम 1,200 रुपये गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त की गई। आरोपी बबलू निषाद (29) सा. राजलक्ष्मी मेडिकल के पीछे जिला जेल के सामने कैदीमुड़ा वार्ड क्र0 30 थाना जूटमिल रायगढ़ के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। जुआ रेड कार्रवाई प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, आरक्षक तरूण महिलाने और सुशील यादव शामिल रहे।


