रायगढ़

कार ने मासूम को रौंदा, मौत
16-Apr-2026 6:14 PM
कार ने मासूम को रौंदा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 16 अप्रैल। खरसिया के समीप फगुराम चौक पर बुधवार एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां सडक़ पार कर रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाकारित कार बेहद तेज रफ्तार में थी। चालक ने बच्ची को सामने देखकर भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बच्ची कार के पिछले हिस्से में फंस गई और कुछ दूरी तक सडक़ पर घसीटती चली गई।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इक_ा हो गए और आक्रोश भडक़ उठा। गुस्साए लोगों ने बच्ची के शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

प्रदर्शन के चलते खरसिया डभरा मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात ठप हो गया है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है, लेकिन गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा।


अन्य पोस्ट