रायगढ़
रायगढ़, 16 अप्रैल। बुधवार की शाम शादी कार्ड बांटने निकले सायकल सवार एक युवक की भारी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मंगलूडीपा क्षेत्र के पास स्थित पुल के पास सायकल सवार एक युवक नरसिंह 45 साल को भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में मौके पर ही सायकल सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शादी कार्ड बांटने के लिये निकला था इसी बीच भारी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी चालक फरार होने की फिराक में था लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया है। सडक़ हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


