रायगढ़

अलग-अलग जगहों से महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
13-Apr-2026 7:54 PM
अलग-अलग जगहों से महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 13 अप्रैल। 11 अपै्रल को थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम गुनु (छिन्दखोल) में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन लकड़ा को उसके मकान के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भ_ी की बनी महुआ शराब कीमती लगभग 1000 रुपये जब्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी ग्राम में दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी रामलाल भगत को भी उसके घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती1000 रुपये जब्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम देलारी में रेड कार्रवाई कर आरोपी अमृतलाल लोधा को उसके घर के कोलाबाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 40 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 4000 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में  धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट