रायगढ़

एंट्री के बाद लौटते ट्रेलर की चपेट में आया चालक, मौत
12-Apr-2026 8:55 PM
एंट्री के बाद लौटते ट्रेलर की चपेट में आया चालक, मौत

रायगढ़, 12 अप्रैल। तमनार के औद्योगिक क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और जान ले ली। डोगामौहा स्थित जेपीएल कंपनी के मुख्य द्वार के पास हुए सडक़ हादसे में 22 वर्षीय ट्रेलर चालक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ओमप्रकाश मेहता निवासी झारखंड, पेशे से ट्रेलर चालक था। वह रोज की तरह गुरुवार सुबह जेपीएल प्लांट से रायगढ़ जाने की तैयारी कर रहा था।

बताया गया कि उसने अपना ट्रेलर गेट के पास साइड में खड़ा किया और आवश्यक गेट पास एंट्री कराने के बाद वापस वाहन की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमप्रकाश मेहता उछलकर सडक़ पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों और अन्य चालकों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों के अनुसार, मृतक के सीने, सिर, माथे और कान सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


अन्य पोस्ट