रायगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
09-Apr-2026 7:03 PM
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 9 अप्रैल। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जिसमे लैलूंगा रोड में चिमटापानी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार देर रात चिमटापानी के पास मोटरसाइकिल सीजी 13 एए 9266 में सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। मोटरसाइकिल सवार मौके में तडफ़ता रहा। घटना लगभग रात 10 से 11 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। घायल को देख राहगीरों ने घटना कि सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। घरघोड़ा पुलिस ने सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से घायल को घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान रामकुमार नाम का बताया जा रहा है उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष निवासी कठरापाली के रूप में बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने रात होने के कारण मृतक के शव को मरचूरी में रखवा दिया है परिजनों के आने के बाद आगे कि कार्यवाई कि जाएगी। पुलिस घटना करीत अज्ञात वाहन कि पतासाजी में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट