रायगढ़

स्कॉर्पियो से 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
08-Apr-2026 6:29 PM
स्कॉर्पियो से 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 8 अप्रैल। जिले में गौवंश संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो  से 6 गौवंश को मुक्त कराया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने ग्राम बैसपाली चौक में घेराबंदी कर सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो को रोका। जांच में वाहन के अंदर 6 गौवंश ठूंसे हुए पाए गए।

अन्य की तलाश जारी

पूछताछ में चालक ने अपना नाम मकसूद खान जशपुर, बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वाहन मालिक के कहने पर मवेशियों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कार्पियो वाहन और 6 गौवंश जब्त किए। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराया गया, जिसमें वे स्वस्थ पाए गए। उनके चारा-पानी की व्यवस्था भी की गई है।


अन्य पोस्ट