रायगढ़

ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक, बनी कार्यकारिणी
08-Apr-2026 4:15 PM
ट्रेड यूनियन काउंसिल की बैठक, बनी कार्यकारिणी

शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष, श्याम जायसवाल सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 8 अप्रैल। ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक 5 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। बैठक में श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कामरेड गणेश कछवाहा ने सभा की शुरुआत करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमलों श्रम कानूनों में बदलाव सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बात रखते हुए 1 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है इसकी जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य गत कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ट्रेड यूनियन काउन्सिल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे सर्वसम्मति से कॉमरेड शेख कलीमुल्लाह को अध्यक्ष, कॉमरेड खगेश पटेल, एवं कॉमरेड प्रवीण तम्बोली को उपाध्यक्ष, कॉमरेड श्याम जायसवाल को सचिव  कामरेड संजीव सेठी व कामरेड वेदप्रकाश अजगल्ले को सह सचिव तथा कॉमरेड सुनील मेघमाला को कोषाध्यक्ष व कॉमरेड विष्णु यादव को सहकोषाध्यक्ष चुना गया, एवं संरक्षक के रूप में कॉमरेड गणेश कछवाहा, कॉमरेड बासुदेव शर्मा, एवं प्रमोद शराफ को चुना गया। इसके अतिरिक्त संबद्ध संगठन से एक एक नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिये आहूत करने का निर्णय लिया गया।

उपस्थित साथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।

बैठक में गणेश कछवाहा, प्रमोद शराफ, शेख कलीमुल्लाह, श्याम जायसवाल, प्रवीण तम्बोली, खगेश पटेल, सोनू शर्मा, मुकेश पटेल, संजीव सेठी, पी आर भास्कर, विष्णु यादव, वेद प्रकाश अजगल्ले, परमेश्वर पटेल, अखिलेश श्रीवास, वीरेन्द्र टोडर, घनश्याम लहरें, युवराज सिंह आजाद  श्याम देवकर, नीलकंठ साहू उपस्थित थे.कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित साथियों का कामरेड शेख कलीमुल्लाह नव निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा किया गया। उक्त जानकारी सचिव श्याम जायसवाल द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट