रायगढ़

39 वर्ष की सेवा उपरांत एएसआई सेवानिवृत्त
02-Apr-2026 2:18 PM
39 वर्ष की सेवा उपरांत एएसआई सेवानिवृत्त

पुलिस कार्यालय में ससम्मान विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 2 अप्रैल। पुलिस विभाग में 39 वर्षों की लंबी सेवा पूर्ण कर सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार 31 मार्च को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में विभागीय परंपरा के अनुसार सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। 

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने उनके सेवाकाल की जानकारी देते हुए बताया कि जयराम सिदार वर्ष 1987 में जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने सिटी कोतवाली, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार तथा अविभाजित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के थाना सारंगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में प्रधान आरक्षक और वर्ष 2021 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। पदोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण जिला जांजगीर-चांपा हुआ, जहां कुछ समय सेवा देने के पश्चात वे पुन: रायगढ़ लौटे और हाल ही में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे। 

कार्यक्रम में डीएसपी उन्नति ठाकुर, मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) त्रिलोचन मालाकार, निरीक्षक (अ) जमुना प्रसाद चेलकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी जयराम सिदार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जयराम सिदार के परिवारजन भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट