रायगढ़

मोबाइल दुकान में चोरी व बैंक लूट का खुलासा
31-Mar-2026 7:03 PM
मोबाइल दुकान में चोरी व बैंक लूट का खुलासा

गिरोह के 6 आरोपी बंदी, लाखों की संपत्ति बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 31 मार्च। मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 आरोपी एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन सहित लगभग 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी-लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं। लगातार मिल रहे इन घटनाओं के पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना पर काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को लीड मिली। पुलिस ने संदेही मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव को मोबाइल दुकान की चोरी में शामिल होना पुख्ता करते हुए दबोचा जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल रायगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक में लूट-चोरी का असफल प्रयास करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपियों को अलग अलग इलाके से पकड़ा है। पकड़े गये 6 आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है। इस गिरोह का मुख्य सरगना आरोपित मो. अरसलान निवासी पत्थलगांव है जिसने अपने हमउम्र लडक़ों का गिरोह तैयार कर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।

घरघोड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बताये कि ये गैंग योजना अनुसार रायगढ़ जिला में रोड किनारे स्थित दुकानों एवं बैंकों में चोरी करनी है। इनका लीडर मो. अरसलान था, योजना अनुसार सभी लोग घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रायगढ़ क्षेत्र में रैकी करना चालू किये। घरघोड़ा क्षेत्र में किसी दुकान में चोरी करने की नियत से सभी एक राय होकर मारूती कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से निकले। 15 एवं 16 फरवरी की दरमियानी रात में लगभग 1-1.30 बजे पांचों आरोपी (नाबालिग को छोडक़र) घरघोड़ा-धरमजयगढ़ रोड में स्थित ग्राम कुडुमकेला में रोड किनारे स्थित प्रार्थी के मोबाईल दुकान का सटर के ताला तोडक़र मोबाईल दुकान में रखा विभिन्न कंपनियों का नया पुराना मोबाईल, ब्लूटुूथ स्पीकर, ब्लूटुूथ हेडफोन, नगदी रकम लगभग 3000रू. को दुकान से चोरी कर लिये।

 

जिसे कार में डाल कर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड में ग्राम मुस्कुरा के पास जंगल में छिपा कर रखे। इन मोबाईल को बिक्री करने का योजना थी। इसके बाद भी मो. अरसलान, अलतमस, जॉनसन, और अपचारी बालक निवासी पत्थलगांव का एक राय होकर बैंकों में चोरी करने का योजना बनाये, योजनानुसार कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से 15 मार्च को रात्रि में खम्हार धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किये थे किंतु सफल नहीं हुए थे, ग्रामीण बैंक के सीसीटीव्ही. कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये। और उसके बाद मो. अरसलान, करण महंत, जॉनसन और अपचारी बालक द्वारा महिन्द्रा कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674 से 16 मार्च की रात्रि में पटेलपाली के पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किये किंतु पुलिस के आने पर वोल्ट को नहीं तोड़ पाये थे, बैंक के सीसीटीव्ही कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये।

ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ में नकबजनी के प्रयास पर थाना धरमजयगढ़ के धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. और पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपियों धारा 331(4),305(ए)  बी.एन.एस. कायम किया गया है ।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी मोह. अरसलान से घटना में प्रयुक्त मारूती कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212, महिन्द्रा कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674, अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये-पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100रू. जुमला बरामदगी कीमत 26,47,100 बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 112(2),61(2),3(5) बी.एन.एस. जोडी गई। आरोपियों को आज घरघोड़ा न्यायालय में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। थाना घरमजयगढ़ एवं थाना जूटमिल पुलिस द्वारा पृथक से आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जावेगी ।


अन्य पोस्ट