रायगढ़

छाल रेंज के जंगलों में धड़ल्ले से चल रहा लाखों का जुआ
27-Mar-2026 4:17 PM
छाल रेंज के जंगलों में धड़ल्ले से चल रहा लाखों का जुआ

रायगढ़, 27 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र और घने जंगलों के लिए मशहूर छाल रेंज इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है। विश्वसनीय सूत्रों और स्थानीय शिकायतों के अनुसार, इस रेंज के सघन जंगलों के भीतर फड़ (जुए का खेल) का एक बड़ा और संगठित साम्राज्य फल-फूल रहा है। यहाँ रोजाना लाखों रुपये की हार-जीत हो रही है, लेकिन पुलिस और वन विभाग की नजरों से यह अब भी ओझल बना हुआ है।

इस अवैध धंधे को चलाने वाले शातिर अपराधी किसी एक जगह पर टिक कर जुआ नहीं खिलाते। पकड़े जाने के डर से हर दिन लोकेशन बदली जाती है। घने जंगलों के बीच ऐसे रास्तों का चुनाव किया जाता है जहाँ बाहरी व्यक्ति का पहुँचना नामुमकिन हो। मोबाइल नेटवर्क से दूर, इन फड़ों पर बकायदा निगरानी के लिए मुखबिर तैनात रहते हैं जो किसी भी सरकारी गाड़ी के आने की सूचना पहले ही दे देते हैं।


अन्य पोस्ट