रायगढ़

घरघोड़ा में 300 लीटर डीजल चोरी
27-Mar-2026 4:03 PM
घरघोड़ा में 300 लीटर डीजल चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 27 मार्च। घरघोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर डीजल चोरों ने दस्तक देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। वार्ड क्रमांक 2 निवासी गोपाल पाण्डेय ने थाना घरघोड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पाण्डेय रोड लाइन की वाहन से अज्ञात चोरों ने करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

घटना 26 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जब वाहन जय बालाजी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था और ड्राइवर गाड़ी में ही सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर डीजल टंकी का ढक्कन तोड़ दिया और पूरी टंकी खाली कर फरार हो गए।

सुबह जब ड्राइवर की नींद खुली, तो टंकी टूटी हुई मिली और डीजल गायब था। उसने तुरंत वाहन मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोपाल पाण्डेय ने देखा कि टंकी का ताला टूटा हुआ है और सारा डीजल चोरी हो चुका है। इसके बाद उन्होंने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट