रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 मार्च। जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में कल मॉ बंजारी मन्दिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर के दिशा निर्देश में चैत्र नवरात्र पर्व 71 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन विधि विधान के साथ प्रारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम ग्राम तराईमाल से माँ बंजारी धाम तक कर्मा नृत्यक दल के साथ सैकड़ों महिलाओं द्वारा वस्त्र आभूषण से सुसज्जित होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। बासंतिक नवरात्र पर्व मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री, श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन प्रारम्भ में यज्ञाचार्य पं किशोर पाणिग्राही,यजमान दुर्गा उदयभान मालाकार,थाना प्रभारी राम किंकर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दिवान,एसएस राठी, कमल अग्रवाल माँ बंजारी मन्दिर समिति सदस्य रंगबल्लभ मालाकार, तरुणीसेन,पंचराम मालाकार, घनश्याम मालाकार,श्याम मालाकार,पितरु मालाकार,दुलेन्द्र पटेल,विजय डनसेना,उमेश मालाकार सहित मन्दिर समिति सदस्य कार्यकर्ता औद्योगिक प्रबंधन प्रतिनिधि सेवक सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलन प्रारम्भ किया गया।


