रायगढ़

फरार आरोपी गिरफ्तार
07-Mar-2026 7:24 PM
फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 7 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑपरेशन तलाश के तहत गंभीर मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक स्थानीय बालिका द्वारा 14 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थी।  10 नवंबर को वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, तभी भूतबधन तालाब के पास आरोपी ने उसके साथ छेडख़ानी की। भय के कारण बालिका ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई। बाद में 13 नवंबर को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने फिर से उसके साथ छेडख़ानी की, जिसके बाद बालिका ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 75(2), 75(3) भारतीय न्याय संहिता और 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध में जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया। 


अन्य पोस्ट