रायगढ़

घर घुसकर नाबालिग से छेडख़ानी, 2 गिरफ्तार
17-Feb-2026 7:50 PM
घर घुसकर नाबालिग से छेडख़ानी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 17 फरवरी। महिला थाना की टीम ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेडख़ानी करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

महिला थाना में 14 फरवरी को पीडि़ता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 फरवरी की रात्रि करीब 11:30 बजे गांव का रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से उनके मकान में घुसकर कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेडख़ानी करने लगे। बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी छिप गए। पड़ोसियों द्वारा पकडऩे का प्रयास करने पर आरोपी हाथ छुड़ाकर जंगल की ओर भाग गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम की सक्रियता से दोनों आरोपियों को शीघ्र ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी रोहन उरांव एवं  पवन कुमार मिंज , दोनों निवासी उर्दना थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट