रायगढ़

धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष
17-Jan-2026 9:18 PM
धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 17 जनवरी।
छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धारिया, मुरई एवं कोटरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का धार्मिक एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ के समक्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। इससे समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव से जोडऩे का कार्य करती हैं। कथा आयोजन के दौरान गांवों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन और प्रवचनों से समूचा क्षेत्र धर्ममय माहौल में सराबोर नजर आया।
जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य रहे उपस्थित इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति ललित चोपड़ा, भावेश कोचर, सी.आर. साहू, रोशन चंद्राकर, बलराम जंघेल, ज्योति जंघेल, गजेंद्र पटेल, शुभम विश्वास, भीखू हिरवानी, आनंद सिंह ठाकुर, इंद्राणी वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विक्रांत सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩे में मदद मिलती है।


अन्य पोस्ट