रायगढ़

मंत्री ने किया कैलेंडर का विमोचन
05-Jan-2026 4:06 PM
मंत्री ने किया कैलेंडर का विमोचन

रायगढ़, 5 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ प्रान्तीय शाखा के वार्षिक वाल कलैण्डर का ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री के कर कमलो से किया गया। उक्त अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा प्रदेश के सभी पेंशनर एवं वरिष्ट नागरिकों को छत्तीसगढ़ के विकास मे विशेष योगदान देने की अपील के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

संघ के कैलेण्डर विमोचन चौधरी के रायगढ़ निवास मे 3 जनवरी को पेंशनर संघ के एक सक्षिप्त और गरिमामयी समारोह  में संपन्न हुआ। विमोचन समारोह के इस अवसर पर संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के. थवाईत. जिलाध्यक्ष रायगढ़ गोपाल नायक.प्रान्तीय महामंत्री देवेन्द्र कुमार पटेल.उप प्रान्ताध्यक्ष, अरूण वर्मा, संतोष राठौर, अशोक राठौर, रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर.वांय के पण्डा.लोचन नायक.सचिव भूपेश चैबे.कोशाध्यक्ष अशोक राठौर.कार्यकारिणी सदस्य फिरतु दास महंत, रमेश साहू, टीकाराम पटेल, केशव उपाध्याय.रूप राम पटेल.ज्वाला प्रसाद पटेल.श्री नंदे आदि पेंशनर उपस्थित रहे। पेशनर संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत द्वारा पेशनरों के लिये 3 फीसदी पेशन राहत और कर्मचारियों के लिये मंहगाई भत्ता शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह वित्त मंत्री से किया गया। वित्त मंत्री द्वारा अतिशीघ्र लाभ देने की बात कही गई। संघ प्रतिनिधियों द्वारा वित्त मंत्री का धन्यवाद और आभार ब्यक्त किया गया। 


अन्य पोस्ट