रायगढ़
रायगढ़, 2 जनवरी। जिला पुलिस बल रायगढ़ में सेवारत प्रधान आरक्षक क्रमांक 21 जनकराम चौहान 31 दिसंबर को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 6 अप्रैल 1992 को जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर अपने कर्तव्यपूर्ण सेवाकाल की शुरुआत की थी।
पुलिस विभाग की परंपरा के अनुरूप उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय रायगढ़ में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जनकराम चौहान को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उनकी सेवानिवृत्ति पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।


