रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 14 मई। सोमवार की दोपहर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बेहरामर अटल चौक पर एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। थाना प्रभारी द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ को गांजा रेड कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
तत्काल सहायक उप निरीक्षक कैलाश दुबे के हमराह छाल पुलिस की टीम ग्राम बेहरामर अटल चौक पर घेराबंदी कर मुखबिर हुलिए अनुसार संदेही व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम आरती लाल सारथी (45) जिला रायगढ़ का बताया जिसे कार्रवाई के कारणों की जानकारी देते हुए उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरी की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें 07 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका विधिवत इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मौके पर वजन कराया गया। आरोपी आरती सारथी के पास से 07 किलो 337 ग्राम गांजा कीमती करीब 25000 का पाया गया। आरोपी आरती सारथी द्वारा गांजा अवैध बिक्री के लिए लेकर आना बताया। आरोपी के कृत्य पर थाना छाल में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर कल दोपहर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


