रायगढ़
अब राहगीरों का गला तर करने में जुटी खाकी वर्दी गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए लगाया प्याऊ
11-May-2024 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 11 मई। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिले के कई स्थानों पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ घर खोले गये हैं। इसी कड़ी में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा थाना के सामने मुख्य मार्ग पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। प्याऊ में पहले दिन थाना चक्रधरनगर के पुलिकर्मियों ने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया। आने वाले दिनों में नवतपा को देखते हुए व्यस्तम रास्ते पर पुलिस की प्याऊ व्यवस्था को रहवासियों द्वारा पुलिस की अच्छी पहल बताया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


