रायगढ़
लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार की तबियत बिगड़ी
08-May-2024 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 मई। लैलूंगा कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार की तबियत मंगलवार की दोपहर अचानक खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस बात की जानकारी विधायक विद्यावती सिदार के सोशल मीडिया अकॉउंट फेसबुक पर साझा की गई है। जिसमें अस्पताल में इलाज कराते हुए तस्वीर शेयर की है। उनकी तस्वीर के साथ यह लिखकर भी पोस्ट किया गया है कि कल के सारे कार्यक्रम स्थगित किये जाते हैं। विधायक का पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विधायक के समर्थकों ने कमेंट बॉक्स उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


