रायगढ़
अवैध महुआ शराब जब्त
07-May-2024 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 7 मई। सोमवार को भूपदेवपुर पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कछार में शासकीय स्कूल पानी टंकी के पास अवैध बिक्री के लिए पैदल शराब लेकर जा रहे यादराम मांझी पिता स्वर्गीय फागुलाल मांझी उम्र 37 साल निवासी ग्राम कछार थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को पकड़ा गया जिसके कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन और प्लास्टिक बोतल में करीब 07 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 700 रूपये का जब्त किया गया है। आरोपित पर थाना भूपदेवपुर में आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


