रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 मई। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने थाना चक्रधरनगर में आकर उसकी नाबालिग लडक़ी के साथ गांव के हेमलाल साव द्वारा छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम बालिका गांव के दुकान सामान खरीदने गई थी। जहां पीछे से आकर हेमलाल साव लडक़ी को गलत तरीके से स्पर्श कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। लडक़ी घर आकर रोते हुए घटना बताई। तब बालिका की मां उसे साथ लेकर दुकान गई। लडक़ी ने दुकान में खड़े हेमलाल की ओर इशारा कर गंदी नीयत से छूना और गंदी बातें करना बताया।
पीडि़त बालिका की मां द्वारा हेमलाल पर कार्रवाई करने थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया। आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी हेमलाल साव पर धारा 354, 354-क आईपीसी 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी को संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है।


