रायगढ़
खेत में नहर का पानी, खड़ी धान की फसल भीगा, किसान नाराज
07-Nov-2022 5:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 7 नवंबर। खेत में तैयार खड़ी धान की फसल नहर का पानी घुसने से भीग गया है। बताया गया कि नहर का पानी रोकने के लिए बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्र के किसान निराश व आक्रोशित हैं।
खड़ी पकी फसल पर नहर के पानी को देख किसान परेशान हंै। कई किसानों ने तो अपनी फसल काट कर करपा खेत में सुखाने को छोड़ रखा था। अब पानी ने उनकी पूरी फसल को भीगा दिया है। अब भीगी फसल के नष्ट होने के साथ साथ धान उपार्जन केन्द्र में समर्थन दर से खरीदे जाने में संशय उत्पन्न हो रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


