रायगढ़
बस-ट्रेलर में टक्कर, दर्जन भर घायल
29-Oct-2022 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 29 अक्टूबर। शुक्रवार की सुबह जेपीएल कंपनी की बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। सभी को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार घटना तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली घाट के पास कल सुबह करीब 9 बजे जेपीएल कंपनी की बस जिंदल कर्मचारियों को लेकर रायगढ़ से तमनार की ओर जा रही थी। तभी पाली घाट के मोड़ पर बस और टे्रलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन से भी अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
इस घटना के लिए जिम्मेदार दोनों वाहन चालकों को बताया जा रहा है। फिलहाल बस में सवार सभी कर्मचारियों को एम्बुलेंस की सहायता से जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


