रायगढ़

दीपावली को लेकर जिले में बढ़ाई चौकसी, पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग
21-Oct-2022 3:29 PM
दीपावली को लेकर जिले में बढ़ाई चौकसी, पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  21 अक्टूबर।
दीपावली पर बाजार में भीड़ को देखते हुए एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को ‘विजुअल पुलिसिंग’ की दिशा में बाजारों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव हो, वहीं असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस का भय उत्पन्न हो। एसपी के निर्देशन पर जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर निगाह रखा जा रहा है। पेट्रोलिंग दौरान सडक़ पर वाहन खड़े करने वालों को समझाइश दी गई। पेट्रोलिंग के साथ ट्रैफिक अमला यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटा है। रक्षा टीम के सदस्यों के साथ पुलिस के जवान सादी वर्दी में असमाजिक लोगों पर नजर रख रहे हैं। एडिशनल एसपी संजय महादेवा द्वारा थाना, चैकी प्रभारियों को दीपावली तक प्रतिदिन प्रमुख चैंक-चैराहों में जवानों को तैनात करने एवं देर शाम तक बाजार में पैदल पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है।


अन्य पोस्ट