रायगढ़
सर्पदंश से महिला की मौत
12-Oct-2022 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 12 अक्टूबर। सर्पदंश से पीडि़त एक महिला की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पोस्टमार्टम उपरांत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बिलासखार निवासी मंगलाई बाई पति फगनु राठिया 60 साल आज सुबह अपने निजी कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। महिला की तबियत बिगडऩे के बाद परिजनों द्वारा महिला को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
घरघोड़ा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


