रायगढ़

परिवर्तन के लिए भाजपा का शंखनाद
11-Oct-2022 4:59 PM
परिवर्तन के लिए भाजपा का शंखनाद

रायगढ़ रैली से भूपेश सरकार की विदाई तय-अरूण साव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 अक्टूबर।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिये जर्जर सडक़ को माध्यम बनाकर सडक़ पर उतरे भाजपाईयों ने परिवर्तन का शंखनाद करते हुए 40 किलोमीटर की घरघोड़ा से रायगढ़ से पदयात्रा के बाद कल जिला मुख्यालय में कलेक्टेऊट के सामने जमकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बेरिकेट्स को हटाने के लिये भाजपाईयों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की भी नौबत आई। इस आंदोलन को प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भूपेश सरकार की विदाई का संकेत करार दिया है।    


रायगढ़ शहर की जर्जर सडक़ों के जीर्णोद्वार के लिये सडक़ पर उतरे भाजपाईयों ने पिछले दिन दिनों के दौरान घरघोडा से रायगढ़ तक 40 किलोमीटर की पदयात्रा की। भाजपा की इस पदयात्रा में जिले भर के पदाधिकारियों सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा ने इस आंदोलन को परिवर्तन के लिये शंखनाद का नाम दिया है। आंदोलन के तहत कल तीसरे दिन  शंखनाद की शुरुवात रायगढ़ से हुई है। साई मंदिर में तीसरे दिन के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुवात के पहले महामंत्री ओपी चौधरी, सांसद गोमती साय पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का प्रथम नगर आगमन पर परिवर्तन हेतु निकाली गई पदयात्रा की  अगुवाई हेतु आत्मीय स्वागत किया।

सभी वरिष्ठ नेताओ ने साई मंदिर में माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए भूपेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। तीसरे दिन की पदयात्रा में शामिल होने जिले भर से कार्यकर्ताओ का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पदयात्रा शुरू होने के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि परिवर्तन का शंखनाद रायगढ़ से हो गया है। रायगढ़ वासियों ने जब पहली बार रायगढ़ विधान सभा जिताया था तब प्रदेश भाजपा की सरकार बनी। दोबारा यहां से परिवर्तन का शंखनाद छग में सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगा। पदयात्रा रायगढ़ से मुख्यमार्गो से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंची। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं शहीद चैक के सामने भाजपा ने आमसभा करके भूपेश सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान गीत से चर्चा में आये राकेश शर्मा ने तोर रद्दा ल बनवा दे वो दाई जैसे बहुचर्चित गीत लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। यह रैली कलेक्टोरेट पहुंची जहां हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश तथा जिले के पदाधिकारियों ने ढोल व नगाडे बजाकर प्रतिकात्मक रूप से भूपेश सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई।

पदयात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट घेराव के पूर्व शाहिद चैक में आम सभा आयोजित की गई। आम सभा के बाद पदयात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची वहां नगाड़ा बजाते हुए घेराव किया गया।  
पदयात्रियों कास्वागत जिला भाजपा द्वारा 08 से 10 अक्टूबर तक घरघोड़ा से रायगढ़ तक तीन दिवसीय शंखनाद परिवर्तन के लिए पदयात्रा जिला भाजपा द्वारा रायगढ़ लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय जी एवम भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ पी चैधरी जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई,जिसमे प्रदेश से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई,इस पूरी तीन दिवसीय पदयात्रा में जिला भाजपा से जुड़े पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओ सहित सांसद गोमती साय जी एवम ओ पी चैधरी जी शामिल रही,कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जी थे।

आज जब यह यात्रा रायगढ़ शहर में प्रवेश की तब पुराना पुलिस लाइन के सामने पूर्व सभापति एवम वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एवम आमजनता ने इस पदयात्रियों का स्वागत किया, एवम महिलाओं ने आरती कर एवम कुमकुम लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला,जगन्नाथ पाणिग्राही,सत्यानंद राठिया,सुनीति राठिया,केरा बाई मनहर,शीला तिवारी,शोभा शर्मा,मेहरुन्निशा,लक्ष्मी वैष्णव,मेघा जटवार,बीना चैह्था,सेवक राम पटेल, टीकाराम पटेल,परिमल चंद्रा,जीवन पटेल,पवन शर्मा,हंसराज गुप्ता,मनीष गांधी,सौरभ चैधरी,ज्ञानू मोदी, चिंटू साबरी,असलम,लल्ला देवांगन,राज सहगल,दीपक अरोरा,अभिषेक शर्मा,डोल नारायण पटेल,शांतनु दुबे,नीतीश चैहथा,आकाश मिश्रा,आशुतोष उपाध्याय, शामिल रहे।

 


अन्य पोस्ट