रायगढ़

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का शंखनाद पूजा कर हजारों भाजपाइयों ने शुरू की पदयात्रा
09-Oct-2022 5:22 PM
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का शंखनाद पूजा कर हजारों भाजपाइयों ने शुरू की पदयात्रा

10 को कलेक्टोरेट का करेंगे घेराव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 अक्टूबर।
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। राजनीति भी गरमाने लगी है, बीजेपी अब फ्रंटलाइन में आकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिला भाजपा द्वारा घरघोड़ा से रायगढ़ तक पदयात्रा  8 अक्टूबर को शुरू किया गया है जो 10 अक्टूबर को रायगढ़ कलेक्टोरेट घेराव के साथ समाप्त होगी।

बीजेपी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में फैली अराजकता, घोर भ्रष्टाचार, घोषणापत्र के झूठे वादों एवं सरकार के सैकड़ों वादाखिलाफी के विरोध में घरघोड़ा से रायगढ़ पदयात्रा और कलेक्ट्रेट घेराव रैली की शुरुआत हो चुकी है। पदयात्रा में बीजेपी के बड़े नेता शामिल है जो हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धीरे-धीरे रायगढ़ की तरफ बढ़ रहे हैं। बीजेपी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर को घरघोड़ा से पदयात्रा की शुरुआत हुई है, भाजपा पदयात्रा करते हुए 10 अक्टूबर को रायगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।

भाजपा के इस पदयात्रा में रायगढ़ सांसद गोमती साय, बीजेपी नेता ओपी चैधरी, रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं। रायगढ़ से भारी मात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी इस पद यात्रा में भाग लिया है। 

इस पदयात्रा की शुरुआत घरघोड़ा के डोकरी दाई मंदिर में पूजा करके पारम्भ की गई है। जो अपने थे कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है और 10 अक्टूबर को रायगढ़ कलेक्ट्रेट का इसी पदयात्रा द्वारा घेराव किया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट