महासमुन्द
मारपीट: पति पर जुर्म दर्ज
18-Jul-2021 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 जुलाई। आंगनबाड़ी सहायिका के पति पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सहायिका ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे मेें उससे मारपीट करता है। इसी बात से तंग आकर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला कोतवाली थाना महासमुंद का है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 पुराना रावणभाठा निवासी वंदना भोई आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर है। उसने बताया कि उसका पति पंकज कामदार आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। उसने घर से भी बाहर निकाल दिया। तब से अपने भाई के घर रहती है। वहां भी आकर गाली गलौज करता है। बीते शुक्रवार को शराब के नशे में आकर उसने मारपीट किया। इससे हाथ, भुजा व बाएं गाल में चोट लगी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे