महासमुन्द
महासमुंद, 18 जुलाई। बिना संकेतक सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार घायल है। घटना 15 जुलाई की रात एक बजे बसना-जगदीशपुर रोड की है। यहां रात के अंधेरे में चालक बगैर किसी संकेतक के सडक़ किनारे ट्रक खड़ा किया था। तभी बाइक सवार ट्रक से जा टकराया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ग्राम चनौरडीह निवासी बिसीकेशन मलिक व भारत बेहरा 15 जुलाई को किसी काम अपने बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएच 8765 से बसना आए थे। रात को दोनों वापस जा रहे थे। बाइक को बिसीकेशन मलिक चला रहा था और भारत बेहरा पीछे बैठा था। रात डेढ़ बजे जगदीशपुर रोड ग्राम भालुपतेरा के पास बिसीकेशन की बाइक सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे चालक के सिर, हाथ, पैर व पीछे बैठे भारत बेहरा के सिरए हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया।
जहां दोनों का इलाज चल रहा था कि 16 जुलाई शुक्रवार को बिसीकेशन की इलाज के दौरान मौत हो गई।