महासमुन्द

खल्लारी में एक ही रात 4 दुकानों में चोरी
17-Jul-2021 5:12 PM
खल्लारी में एक ही रात  4 दुकानों में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 17 जुलाई।
खल्लारी में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चार दुकानों में प्रवेश कर नगदी सहित सामग्री की चोरी की है। इस घटना से व्यापारियों में खासी नाराजगी है। 

नाराज व्यापारी मामले को लेकर एक साथ थाना पहुंचे और जल्द से जल्द आरोपियों को पकडऩे की मांग की। घटना गुरूवार रात की बताई जा रही है। 
पुलिस के अनुसार गुरूवार की रात खल्लारी में पुराना थाना के आसपास एनएच 353 में चार अलग-अलग दुकानों में चोरी हुई है। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद एक-एक कर जानकारी सामने आते गई कि और भी दुकानों में चोरी हुई है। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।  

थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि चोरों ने ऑटो पाट्र्स, मोबाइल व घड़ी दुकान, वेल्डिंग व रेडियम दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर कैद है। जिसके हुलिया से आसपास सहित अन्य शहरों के चोरों से मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया अज्ञात चोरों ने कितने रुपए के सामान व नगदी चोरी की है। 
 


अन्य पोस्ट