महासमुन्द
केन्द्र सरकार पर लगाए आरोपों के जवाब में भाजपा की साइकिल रैली 16 को
15-Jul-2021 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुुलाई। डॉ. विमल चोपड़ा ने कांग्रेस के लोगों से आह्वान किया है कि पहले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक लीटर डीजल पेट्रोल से लिये जा रहे 28 रु. के वेट को समाप्त कराए, इसके पश्चात उनको अधिकार होगा कि केन्द्र सरकार से टेक्स कम करने की मांग करें।
देश में महाराष्ट्र के बाद पेट्रोल डीजल पर सर्वाधिक वेट लगाने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है, जिसके कारण यहां के किसानों को ज्यादा कीमत में डीजल खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार पर लगाए आरोपों का जवाब देने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा 16 जुलाई शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय चौक ( बरोण्डा चौक ) से नेहरू चौक , अंबेडकर चौक , विठोबा टाकीज चौक , गाँधी चौक से शास्त्री चौक से पुन: दीनदयाल उपाध्याय चौक तक का सायकल मार्च का आयोजन किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपडा एवं महासमुंद शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज की इस बढ़ती हुई डीजल पेट्रोल की कीमत पर कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।,जबकि राज्य सरकार को इस पर प्रति लीटर 28 रू. वेट प्राप्त होता है। डॉ. चोपड़ा ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार द्वारा इस वेट को समाप्त कर दिया जाये या रद्द कर दिया जाये तो पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों में काफी कमी आ सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे