महासमुन्द

बेलसोंडा मालधक्का के पास बाइकें भिड़ीं,युवक की मौत
14-Jul-2021 6:31 PM
बेलसोंडा मालधक्का के पास बाइकें भिड़ीं,युवक की मौत

सडक़ किनारे ट्रकों की लाइन से सडक़ सकरी, हो रहे हादसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुुलाई।
बेलसोंडा मालधक्का के पास आखिरकार हादसे में एक युवक की जान चली गई। सडक़ किनारे ट्रकों की लाइन लगने की वजह से हादसा हुआ है। सडक़ सकरी हो जाने के कारण दो बाइक आपस में टकरा गए और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। यह घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है।

 इससे पहले इस मार्ग में कई बार हादसे हुए हैं, लेकिन बाइक सवार घायल हुए थे। लेकिन यह पहली दफा है, जिसमें मौत हुई है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाइक चालक पर कार्रवाई तो कर दी है, लेकिन सडक़ किनारे खड़े ट्रकों के चालकों पर नहीं। आए दिन बेलसोंडा रेलवे फाटक से घोड़ारी तक ट्रकों की लाइन सडक़ किनारे देखी जा सकती है। जब से मालधक्का यहां आया है, तब से एनएच 353 में चलने वालों के लिए यह स्थान डेंजर जोन बन गया है।

कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुराना रावणभाठा निवासी संतू साहू पिता राधूलाल 45 साल अपने दोस्त देवेन्द्र कुमार पटेल के साथ 8 जुलाई सुबह 10 बजे मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जी 6741 से घोड़ारी की ओर जा रहा था। बाइक को देवेन्द्र चला रहा था। संतू साहू पीछे सवार था। जैसे ही बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पार मालधक्का के सामने पहुंचा उसी समय पीछे से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 जीटी 4447 के चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया। 
 


अन्य पोस्ट