महासमुन्द
महासमुंद, 13 जुुलाई। सोमवार को जिले में सिर्फ 230 लोगों को टीका लग सका। वैक्सीन की कमी के चलते सोमवार को पिथौरा, बागबाहरा और सरायपाली में ही वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य से वैक्सीन मिलने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि लगभग 4 हजार वैक्सीन डोज आज मंगलवार को मिल सकती है।
मालूम हो कि जिले में रोजाना 15 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन लगातार पर्याप्त मात्रा में टीका नहीं मिल पाने के कारण इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका है।
जिला मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से किसी भी सेंटर में टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया गया है। लोग हैं कि लगातार टीके का दूसरा डोज लगवाने के लिए बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय के सेंटर्स पहुंच रहे हैं। लेकिन टीका नहीं होने के चलते उन्हें बिना टीकाकरण के ही वापस लौटना पड़ रहा है।