महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जुलाई। आगामी 23 जुलाई से टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने वाले सभी भारतीय खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संसदीय सचिव व छग ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
चीयर फार इंडिया अभियान के तहत रविवार को शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने टोक्यो ओलंपिक जाने वाले एथलीटों को अपनी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहा है जो आठ अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर महासमुंद जिला ओलंपिक संघ के सचिव सैयद इमरान अली, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, सलीम कुरेशी राजेश शर्मा, नूरेंद्र चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, शबाब कुरैशी, सैयद इरफान अली, मनीष चंद्राकर, कपिल पेंदरिया, कौनेन अहमद आदि उपस्थित थे।