महासमुन्द
आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार
12-Jul-2021 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नं 18 लालबहादुर शास्त्री के आगनबाड़ी केंद्र में 0 से5 वर्ष के बच्चों व किशोरी बालिकाओं का वजन लिया गया। वजन त्योहार में एक साथ मनाने का यह उद्देश्य है कि क्या स्थिति है कुपोषण स्तर की।
इस त्योहार में किशोरी बालिकाओ पर विशेष ध्यान है क्योंकि वह भावी माता है। इसलिए किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट, ऊंचाई व वजन मापा जा रहा है साथ ही बच्चों का ऊंचाई व वजन लिया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे