महासमुन्द
डॉ. चोपड़ा के जन्मदिन पर सामूहिक रक्तदान
10-Jul-2021 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जुुलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा के जन्मदिन पर 10 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
रक्तदान शिविर के संयोजक जितेंद्र साहू, राकेश सचदेवा, भगवती करकसे एवं राजेश्वरी तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले कई वर्षों से डॉक्टर चोपड़ा के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कार्यकर्ता एवं आम जनता द्वारा किया जाता रहा है। अब तक पिछले छह वर्षो मैं लगभग 1500 यूनिट रक्तदान डॉ.विमल चोपड़ा के जन्म दिवस के अवसर पर हो चुका है। रक्तदान कार्यक्रम के संयोजकों ने आम जनता से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान हेतु उपस्थित हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे