महासमुन्द

मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
10-Jul-2021 6:25 PM
मदिरा के साथ  आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जुुलाई।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में गुरूवार को आबकारी विभाग द्वारा ओडिशा राज्य की अवैध मदिरा विक्रय पर कार्रवाई की गई। आबकारी दल ने गश्त कर ग्राम द्वारतला चौकी टूहलू थाना बागबाहरा में आरोपी मनहरण निवासी भैंसादरहा थाना धर्मबांधा जिला नयापारा ओडिशा को भारी मात्रा में मदिरा विक्रय करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से एक बोरी व एक पि_ू बैग में 250 नग जेब्रा छाप ओडि़शा निर्मित शराब की 200 मिलीलीटर का पाउच पकड़ा गया है, जो कुल 50 लीटर था। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34-2, 59क, 36 के तहत न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया। 
 


अन्य पोस्ट